संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सुप्रीमो व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र पार्टी के सक्रिय नेता अरविंद राजभर के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। खलीलाबाद क्षेत्र के मंझरिया स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पशु बाजार पहुंचने पर मिर्जा बंधुओं ने उनका अभिनंदन किया।
सेमरियावा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में सुभासपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद राजभर का फूलों की वर्षा और भारी मालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर ढोल-नगाड़ों की थाप से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। पशु बाजार के मालिक शादाब मिर्जा और नायाब मिर्जा ने मुख्य अतिथि के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
स्वागत समारोह के बाद अरविंद राजभर ने मिर्जा बंधुओं और मुमताज अहमद के साथ क्षेत्र के विकास, संगठन विस्तार और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की। स्थानीय स्तर पर इस मुलाकात को सुभासपा की सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभासद मोहम्मद आतिफ, इसरार अहमद, पिंटू भाई, सुशील ठाकुर, अजय कुमार, बंटी ठाकुर, सूरज सिंह, राजेंद्र यादव, रितेश पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इलाके में और तेंदुओं की मौजूदगी से बढ़ी चिंता शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)l जनपद के थाना…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…
मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…