मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक करती उपनिरीक्षक कोमल

कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना होगा। कोई भी मनचला उन्हें परेशान करे तो वह तुरंत पुलिस को महिला हेल्प लाइन पर सूचित करे। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस तुरंत उसकी सहायता के लिए मौके पर पहुंचेगी। यह जानकारी उपनिरीक्षक कोमल कसौधन ने कोपागंज थाना क्षेत्र के रामसमुझ इंटर कॉलेज रईसा में मंगलवार को नारी सुरक्षा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में, छात्राओं को संबोधित कर रही थी।उन्होंने छात्राओं को बताया कि मनचलों से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि उनका डटकर मुकाबला करने की आवश्यकता है। हर समय पुलिसकर्मी महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। वहीं कहा कि मनचले युवती व छात्राओं के साथ सुनसान रास्तों पर छींटाकशी व छेड़छाड़ करते हैं ऐसे में पीड़िता बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं कर पाती है, किसी भी विषम परिस्थिति में महिलाओं व छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1930, 112, 1098, 101व 102 पर सूचना दें। हर आपात स्थिति में पुलिस आपके सहयोग के लिए तत्पर मिलेगी। विपरीत हालात में फसने व पुरुष द्वारा हाथ पकड़ने पर अपने बचाव के तरीके बताए। इस मौके पर उपनिरीक्षक कोमल, महिला कास्टेबल रिंकी सहित काफी संख्या में छात्राये मौजूद रही।

Karan Pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

3 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

4 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

4 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

4 hours ago