घघरा नदी के किनारे बाढ़ क्षेत्र का दौरा करते उप जिला अधिकारी सिकंदरपुर एवं नायब तहसीलदार

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षा ऋतु के चलते गंगा और घाघरा नदियों में संभावित बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए तहसील प्रशा
सन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को तहसील सिकंदरपुर के उपजिलाधिकारी सुनील कुमार व नायब तहसीलदार की अगुवाई में क्षेत्र के बाढ़ चौकियों तथा बाढ़ शरणालयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कठौड़ा स्थित बाढ़ डाक बंगला, प्राथमिक विद्यालय कठौड़ा, उच्च प्राथमिक विद्यालय दूहा बिहरा तथा कठौड़ा रेगुलेटर का निरीक्षण कर बाढ़ की पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इन स्थलों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, शौचालय व्यवस्था तथा राहत सामग्री की उपलब्धता का गहनता से अवलोकन किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखा जाए और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से पहले ही शरणालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है, लेकिन इसमें आमजन की सतर्कता और सहयोग भी आवश्यक है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए राहत और बचाव कार्यों की योजनाएं तैयार की जा रही हैं। साथ ही, बाढ़ संभावित गांवों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन से समन्वय बनाए रखने की अपील भी की गई। इस अवसर पर स्थानीय राजस्व कर्मी, लेखपाल एवं ग्राम प्रधानगण भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने यह भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने में प्रशासन कोई कोताही नहीं बरतेगा और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Karan Pandey

Recent Posts

सैटेलाइट से खुलासा: कतर में अमेरिकी मिसाइल सिस्टम हाई अलर्ट पर

दोहा/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका ने कतर के अल उदैद एयर बेस पर पैट्रियट मिसाइल…

3 hours ago

ठंड बढ़ेगी! देवरिया में कल कैसा रहेगा मौसम, जानें अपडेट

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल…

3 hours ago

राहुल गांधी पर हरदीप पुरी का हमला, एपस्टीन फाइल्स पर दी सफाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। संसद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने…

3 hours ago

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

7 hours ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

7 hours ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

7 hours ago