संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। इन दिनों बुखार के साथ-साथ डेंगू और मलेरिया खतरा बना हुआ है। अस्पतालों में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसके दृष्टिगत परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बीमारियों से बचाव का पाठ पढ़ाया जाएगा। विद्यालय के अध्यापक अभिभावकों के साथ बैठक कर बीमारियों के रोकथाम पर चर्चा करेंगे। स्कूलों में बच्चों को बचाव के उपाय बताएंगे। इसे लेकर स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने निर्देश जारी किए हैं। जिले में संचालित परिषदीय विद्यालयों में हजारों बच्चे पंजीकृत हैं। कई स्कूल परिसर व उसके आसपास घास, गंदगी और कीचड़ की समस्या है। इससे मच्छरों के पनपने का वातावरण मिलता है। इन दिनों बुखार, डेंगू व मलेरिया का खतरा बना हुआ है। ऐसे में स्कूली बच्चों को भी जागरूक करने की सरकार ने कवायद शुरू की है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…
गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…
सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…
एक ही जगह 6 घंटे में दो हादसे, पहले श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी फिर…
समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…