Categories: Uncategorized

छात्र छत्राओ ने सहकारी चीनी मिल का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने तिलहर की किसान सहकारी चीनी मिल का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।चीनी मिल में पहुंचकर बच्चों ने ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त की। मिल में चीनी बनने की प्रक्रिया को देखा और समझा।एक्सपोजर विजिट के तहत मिल के सहायक कर्मचारियों द्वारा मिल की मशीनरी के बारे में एवं चीनी निर्माण की प्रक्रिया में क्रेन द्वारा गन्ना डालने के स्थान से लेकर चीनी निकलने तक की पूरी प्रक्रिया दिखाते हुए तरह-तरह की जानकारी दी गई। एक्सपोजर विजिट का बच्चों ने खूब आनंद लिया।बच्चों को स्टेशनरी किट और जूट बैग,शर्ट, कैप , पानी बॉटल , भोजन के पैकेट और फल भी दिए गए।इस दौरान उ0प्र0प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष आदेश सिंह तोमर, मंत्री अनंगपाल गौतम,विजिट प्रभारी आदित्य शर्मा,सत्यवीर सिंह,संजीव गंगवार , सुरजीत सक्सेना,विश्वनाथ प्रताप सिंह, रजत प्रताप सिंह,रामौतार, देशराज, प्रेमदास,शकुंतला देवी,आरती,तरन्नुम मालिक,सविता आदि शिक्षक मौजूद रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आज का इतिहास 25 फ़रवरी: जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं, जन्म और निधन

आज का इतिहास 25 फ़रवरी: क्यों है यह दिन खास?आज का इतिहास 25 फ़रवरी राजनीतिक…

2 hours ago

14 मार्च को औरैया में राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक रिकवरी से लेकर सिविल वादों तक होगा समाधान

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद औरैया में आगामी 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत…

3 hours ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत गैर सरकारी संगठनों के चयन की प्रक्रिया शुरू

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में…

3 hours ago

क्लासरूम में शर्मनाक हरकत! देवरिया स्कूल वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

देवरिया में स्कूल का अश्लील वीडियो वायरल: क्लासरूम में टीचर-छात्रा का कथित प्रेमालाप, जांच शुरू…

3 hours ago

देवरिया में नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में बढ़ाई गई धाराएं

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद देवरिया में नाबालिग से जुड़े गंभीर प्रकरण में पुलिस को…

3 hours ago