चेतना महोत्सव-2026 में विद्यार्थियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साहित्य चेतना समाज, गाजीपुर की मऊ इकाई द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह “चेतना महोत्सव-2026” का आयोजन प्राथमिक विद्यालय कोपागंज के प्रांगण में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जनपदस्तरीय गणित, सामान्य ज्ञान एवं निबंध प्रतियोगिता-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल (उपजिलाधिकारी, मधुबन) रहे। विशिष्ट अतिथियों में नूपुर अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष, भाजपा मऊ) एवं प्रभात सिंह (सहायक श्रम आयुक्त, मऊ) शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी बिनोद कुमार श्रीवास्तव ने की।

संस्था के अध्यक्ष बालकृष्ण ठरड ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि साहित्य चेतना समाज पिछले 40 वर्षों से बिना किसी शासकीय वित्तीय सहायता के विद्यार्थियों और युवाओं की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य शिक्षा, साहित्य और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़े – संत कबीर नगर: बिना आदेश कट रहे हरे पेड़, वन माफियाओं का खेल बेखौफ जारी

गणित प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग से यश यादव ने प्रथम, आर्यन यादव ने द्वितीय और अंशु यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ज्येष्ठ वर्ग में गौरव प्रजापति प्रथम तथा शीतल गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में आंचल चौहान और काजल यादव संयुक्त रूप से प्रथम, जान्हवी यादव द्वितीय तथा श्रेया यादव तृतीय रहीं। ज्येष्ठ वर्ग में मधु संगम मौर्य ने प्रथम, सिया सिंह ने द्वितीय और पंकज राजभर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निबंध प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में आराध्या यादव प्रथम, शालिनी गुप्ता द्वितीय और तनीषा चौहान तृतीय रहीं। जबकि मध्यम वर्ग में खुशी प्रथम, संजना द्वितीय और वंदना तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त कई विद्यार्थियों को प्रशंसित श्रेणी में भी सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए साहित्य चेतना समाज के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष शिवाकांत सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव शिवम् पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2022/09/aggregate.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

1 hour ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

2 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

3 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

3 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago