दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदनों में संशोधन करें छात्र

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में आवेदन करते समय पिता या अभिभावक के स्थान पर स्वयं का आय प्रमाण पत्र लगाने वाले सामान्य, अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों को बुधवार से सुधार का मौका मिल रहा है। 10 फरवरी तक पोर्टल पर अपना आय प्रमाण पत्र हटा कर पिता या अभिभावक का आय प्रमाण पत्र अपलोड कर रहे हैं।
समाज कल्याण निदेशालय ने इस बार छात्रवृत्ति आवेदन करते समय पिता या अभिभावक का आय प्रमाण पत्र लगाने का आदेश दिया था। इसके बाद भी आवेदन करते समय प्रदेश भर के हजारों की संख्या में छात्रों ने स्वयं के नाम से बने आय प्रमाण पत्र से आवेदन पत्र कर दिया था। ऐसे छात्रों को आवेदन में संशोधन का छह दिन तक का अवसर मिल रहा है। ऐसे समस्त छात्र चाहे वह अपने कोर्स के किसी भी वर्ष में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर रहे हों या प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष में हो या कोर्स के अंतिम वर्ष में हो वह अपने माता-पिता या अभिभावक के नाम से बने आय प्रमाण पत्र को छात्रवृत्ति आवेदन पत्र में संशोधित कर फाइनल प्रिंट निकाल कर कालेज जमा कर सकते हैं।
गोरखपुर के जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह का कहना है कि कई छात्रों ने गलत आय प्रमाण पत्र अपलोड किया है। ऐसे छात्रों के लिए पोर्टल खुला है। ऐसे आवेदक माता-पिता या अभिभावक का आय प्रमाण पत्र अपलोड कर आवेदन कर लें।

rkpnews@desk

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

4 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

6 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

6 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

7 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

7 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

7 hours ago