बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को मदरलैंड पब्लिक स्कूल शंकरपुर विशुनीपुर निकट केमिकल फैक्ट्री बलरामपुर में रंगोली प्रतियोगिता एवं क्लास डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी क्लास के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा 5, 6, 7 व 8 की छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता तथा कक्षा एक से लेकर 8 तक के छात्रों के बीच क्लास डेकोरेशन कंपटीशन कराया गया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्राओं को प्रथम स्थान कक्षा 7 और 6 की छात्राओं को द्वितीय स्थान तथा कक्षा 5 की छात्राओं को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। क्लास डेकोरेशन कंपटीशन में कक्षा 7 व 8 के बालकों को प्रथम स्थान कक्षा 2 के बालकों को द्वितीय स्थान तथा कक्षा 6 के बालकों को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अतुल गौरव, रूद्र बहादुर सिंह, कल्पना कश्यप, आराधना मिश्रा, पूजा साहू, कोमल मौर्य, स्मिता सिंह मंजू सोनकर आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।
बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…
07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…
दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…