जातक कथाओं के माध्यम से छात्रों ने सीखा व्यवसाय प्रबंधन

गोरखपुर (राष्ट्र परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग में ‘ सम्यक प्रबंधन और जातक अट्ठकथाएँ ‘ विषय पर विभागाध्यक्ष व्यवसाय प्रशासन प्रो. श्रीवर्धन पाठक की अध्यक्षता में एक दिवसीय व्याख्यान संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन कर रही विभाग की अध्यापिका डॉ. सुरुचि श्रीवास्तव ने अतिथि वक्ता का परिचय कराया तथा अध्यक्षता कर रहे विभागाध्यक्ष प्रो. पाठक ने मुख्य वक्ता डॉ. जसवीर सिंह चवाला (अध्यक्ष, वॉक चंडीगढ़) को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
मुख्य वक्ता डॉ. जसवीर सिंह चवाला ने बड़े ही रोचक ढंग से जातक कथाओं के माध्यम से छात्रों को मैनेजमेंट के गुर सिखाए तथा उन्हें मैनेजमेंट सीखने के लिए भारतीय किताबें विशेष कर भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित जातक कथाओं को पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. चावला ने अपने उद्बोधन में छात्रों को बहुत सी कहानियां द्वारा सम्यक व्यापार के उद्धरण दिये। कार्यशाला के अंत में समन्वयक व्यवसाय प्रशासन विभाग प्रोफेसर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने अतिथि वक्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया। विभाग मे आयोजित कार्यशाला में एमबीए के छात्र – छात्राओं के अतिरिक्त राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. यशवन्त सिंह राठौर, सेवानिवृत प्रो. सुशील तिवारी, डॉ. कुलदीपक शुक्ला, डॉ. इरफान अंसारी, डॉ. शेफाली, डॉ. कृतिका, तोजस्वी दुबे, डॉ. राहुल पाल, डॉ. आनन्दवर्धन, डॉ. सुशील आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

25 minutes ago

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

3 hours ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

3 hours ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

3 hours ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

4 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

5 hours ago