भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में छात्रों ने बढ़ाया कालेज का मान

विजय ने किया यूपी टॉप तो सविता ने जिला टॉप, दोनों प्रभा देवी महाविद्यालय के छात्र हैं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज, हरिद्वार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जनपद मुख्यालय स्थित प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के छात्र विजय कुमार सिंह यादव पुत्र श्री योगेन्द्र सिंह यादव को उत्तर प्रदेश राज्य से सम्मिलित सभी परीक्षार्थियों में प्रथम स्थान व छात्रा कुमारी सविता चौरसिया पुत्री श्री मनोज कुमार चौरसिया को जिला स्तर पर इस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महाविद्यालय परिवार ने सचिव/प्रबंधक श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी, संरक्षक विनय कुमार चतुर्वेदी व ग्रुप के डायरेक्टर वैभव चतुर्वेदी के नेतृत्व में छात्रों का अभिनन्दन किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गईl इस अवसर पर प्रभा सेवा समिति के समन्वयक विजय कुमार राय, वित्त प्रबन्धक रवि प्रताप सिंह, प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, पीडी लॉ कालेज के प्राचार्य डा. रमेश कुमार, डा.अमरनाथ पाण्डेय, कौशलेन्द्र मणि त्रिपाठी, चैनल मैनेजर रितेश त्रिपाठी, नागेन्द्र सिंह, विनोद कुमार मिश्र, मनीष कुमार त्रिपाठी, श्रीकृष्ण पाण्डेय, दीपक सिंह, सन्दीप पाण्डेय, सन्तोष गौण, संजीव सिंह, डा. अजय कुमार, सीमा पाण्डेय, शालिनी मिश्रा, सुनीता गौतम सहित सभी प्राध्यापक-प्राध्यापिका तथा कर्मचारी उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

29 minutes ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

44 minutes ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

7 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

8 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

8 hours ago