नि:शुल्क टाई, बेल्ट व आईकार्ड पाकर खिले छात्रों के चेहरे

छात्रों को रुचिपूर्ण वातावरण में पढाएं शिक्षक : बीईओ

नब्बे प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले छात्रों को किया सम्मानित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय चाफ खास में शनिवार को एक सादे समारोह में प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा उपलब्ध कराया गया टाई, बेल्ट व आई कार्ड छात्रों को नि:शुल्क वितरित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रतिभागी छात्रों व अधिक उपस्थिति वाले को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) डा. प्रभात चंद राय ने कहा कि कि शासन की मंशा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चे किसी सुविधा से वंचित न रहने पाएं। इस प्रकार के कार्य व प्रोत्साहन से बच्चों में शिक्षा से लगाव होगा। शिक्षकों से कहा कि छात्रों को रुचिपूर्ण वातावरण में शिक्षा देने का प्रयास किया जाए। अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने पाल्यों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें। एसएमसी व  पीटीएम में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग करें। टाई बेल्ट व आईकार्ड वितरण के साथ, स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रतिभागी 43 छात्रों व जुलाई माह में 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले छात्रों को प्लेट, कापी, पेन, पेंसिल, रबर आदि प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक
अलाउद्दीन अंसारी, प्रधान आशुतोष कुशवाहा, शिक्षक नेता योगेंद्र शर्मा, शिक्षक राजेश प्रसाद, अनीश तिवारी, रामनरेश, कुमारी सपना, मीना सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

2 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

3 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

3 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

3 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

4 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

5 hours ago