चैनपुर से कुइयां से महेशपुर तक पक्की सड़क निर्माण की उठी जोरदार मांग

ग्रामीणों ने डीएम से सड़क निर्माण की रखी मांग


महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चैनपुर से कुइयां महेशपुर तक जाने वाली प्रमुख सड़क मार्ग के पक्कीकरण व मरम्मत की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। वर्षों से बदहाल पड़े इस मार्ग के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है, जिससे ग्रामीणों का आना- जाना लगभग बाधित हो जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि चैनपुर–कुईया महेशपुर मार्ग अनेक प्रमुख ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस सड़क के जरिये बेलभरिया, नाथनगर, महेशपुर कम्हरिया कला, बड़हरा राजा, धर्मपुर, धरमौली, चौक बाजार सहित करीब दर्जनभर गांवों की आबादी सीधे प्रभावित होती है। सड़क जर्जर होने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और व्यापारियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि इस मार्ग का पक्की सड़क निर्माण अथवा मरम्मत कार्य जल्द शुरू करा दिया जाए, तो हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। गांवों की कनेक्टिविटी सुधरने से शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार व रोजगार से जुड़ी गतिविधियां भी सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी।
सड़क मरम्मत की मांग उठाने वालों में धर्मेंद्र, महेश, संदीप, राजमती, पुष्पा, मोहन, रीता, सुनील सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे। उनका कहना है कि लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद अभी तक विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण को प्राथमिकता देते हुए जल्द निर्णय लेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर चर्चा तेज है और लोग जिला प्रशासन की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

7 minutes ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

34 minutes ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

2 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

2 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

2 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

2 hours ago