रेलवे स्टेशन को बचाने के लिए निर्णायक आंदोलन शुरु करने की रणनीति तैयार

बालिया(राष्ट्र की परम्परा)

रेवती बस स्टैंड स्थित सभासद भोला ओझा के मैरिज हाल में बुधवार के दिन रेल संघर्ष समिति व व्यापार मंडल ने 20 अक्टूबर के दिन रेवती रेलवे स्टेशन को बचाने के लिए निर्णायक आंदोलन शुरु करने की रणनीति तैयार की गयी।

संयोजक लक्ष्मण पाण्डेय ने कहा कि रेवती रेलवे स्टेशन की पूर्व की तरह बहाल करने संबंधी आंदोलन की सूचनाएं संबंधित अधिकारियो को दे दी गयी है।अपेक्षा है कि सार्थक कार्यवाही अवश्य करेगे।बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पाण्डेय,भाजपा नेता मांडलू सिंह,सपा नेता महाबीर तिवारी फौजी,पप्पू पाण्डेय,भाकपा नेता मुन्नु कुंवर,कांग्रेस नेता वीरेश तिवारी,व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता,भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह चौहान,अरुण पाण्डेय लोहिया,सभासद भोला ओझा,साजिद अंसारी,गोविन्द कुमार साह,अजय वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

इनसेट

रेवती रेलवे स्टेशन के मांग के पीछे तर्क है कि सन् 1942 में स्वतंत्रता सेनानियो ने 15 अगस्त के आजादी का पहला झंडा लहराया था।इस स्टेशन के परिधि में गंगा और घाघरा के बीच की एक लाख से अधिक की आबादी जुड़ी है।नगर पंचायत,ब्लाक डिग्री कालेज के आलावे छोटे बड़े आधा दर्जन बाजार होने से व्यापारियो के लिए महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है।

रेल आंदोलन के क्रम दो वर्ष के अंदर पांच दर्जन ज्ञापन,एक दर्जन छोटे बड़े धरना प्रदर्शन,पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा तथा वर्तमान सांसद रमाशंकर विद्यार्थी द्वारा संसद में आवाज उठायी गयी।रेल भवन जाकर दो बार रेलमंत्री को ज्ञापन भेट किया जा चुका है।बांसडीह विधायक केतकी सिंह तथा नगर पंचायत चेयरमैन जयश्री पाण्डेय ने भी पूर्व में रेलमंत्री को पत्र लिख जनभावनाओ से अवगत कराया जा चुका है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

4 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

4 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

5 hours ago