पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में प्रकार सम्मेलन पर बनी रणनीति
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पत्रकार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को स्थानीय ब्लाक सभागार में दिलीप भारती की अध्यक्षता में हुई। नये सत्र के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर सहमति बनी। दिसंबर माह में देवरिया में पत्रकार सम्मलेन कराने पर विचार किया गया। पत्रकार रविशंकर तिवारी ने गणेश वंदना के साथ कार्य क्रम की शुरुआत किये। श्री तिवारी ने स्वतंत्रता के पूर्व और आज की पत्रकारिता में अंतर का का विस्तृत विश्लेषण किया। मुंबई से पधारे पत्रकार विनोद बरई सम्मेलन की रूप रेखा बताये। मन्नवर अंसारी ने कहा कि पत्रकारिता केवल डीपी लगाने, स्टेटस लगाने से नहीं होता है। पत्रकार को अपनी कलम की ताकत दिखानी चाहिए। सुधेन्दु पांडे ने कहा कि मृत प्राय संगठन तो जनपद में बहुत हैं, हमारे यहाँ संघर्षशील साथी हैं। विनय मिश्र ने कहा कि जनपद का यह सबसे संघर्षशील और जुझारू पत्रकार साथियों का संगठन है। प्रदीप चौरसिया ने कहा कि हमारा संगठन यूपी के अलावा चार अन्य प्रांतों में भी काम कर रहा है।
बैठक को तारकेश्वर गुप्ता गजाननंद मौर्य, प्रदीप चौरसिया, विनय मिश्र, अनुज त्रिपाठी, अविनीत शर्मा, अरुण कुमार मिश्र, चंद्र प्रकाश शुक्ला, वरुण कुमार मिश्र, अतीक अहमद, शब्बीर आलम, सुभाष चंद मिश्रा, राधा कान्त पांडे, नंदू कुमार, मीनाक्षी कौशल, बंधन प्रसाद, रियाज लारी, फैज़ अहमद, अश्वनी कुमार, पांडे एन डी देहाती, रत्नेश कुमार चौरसिया, अनुज त्रिपाठी,राकेश त्रिपाठी,शशांक मिश्र सहित कई पत्रकारों ने बैठक में भाग लिया। संचालन उदय प्रताप सिंह ने की।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…