वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा) एकमा की यात्री जनता की माँग एवं यात्रियों की सुविधा हेतु रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी सं० 14617 बनमंखी- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को छपरा – सीवान रेल खण्ड पर पड़ने वाले एकमा रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का प्रयोगिक ठहराव प्रदान किया जा रहा है । इसी क्रम में 09 सितम्बर, 2023 से एकमा स्टेशन पर गाड़ी सं० 14617 बनमंखी- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस गाड़ी 16:25 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 16:27 बजे अमृतसर के लिए प्रस्थान करेगी।
इस गाड़ी के ठहराव का शुभारंभ एकमा स्टेशन पर आयोजित एक समारोह से महाराजगंज (बिहार) के माननीय सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा गाड़ी सं 14617 बनमंखी- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को 16:27 बजे हरी झण्डी दिखाकर किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव, मंडलीय अधिकारी एवं स्थानीय जनता उपस्थित रहेगी।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…