थाना प्रभारी गौरव त्यागी का गैर जनपद स्थानांतरण, जैतीपुर थाने में भावुक विदाई समारोह

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर थाना प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले गौरव त्यागी का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में सम्मान, भावुकता और कृतज्ञता का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
अपने लगभग 14 माह के कार्यकाल में थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए पुलिस-जन सहयोग की मजबूत मिसाल पेश की। उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिली और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा।
विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्हें पुष्पगुच्छ, फूल-माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी वक्ताओं ने उनके अनुशासित नेतृत्व, निष्पक्ष कार्यशैली और संवेदनशील प्रशासन की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने भावुक होते हुए कहा कि जैतीपुर थाना उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के समर्पण और टीम भावना की प्रशंसा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
विदाई समारोह में उप निरीक्षक सूरज पाल पचौरी, रोहिताश कुमार, रामू आर्य, इतेश तोमर, कांस्टेबल तरुण सिरोही, राहुल यादव सहित बृजेश मिश्रा, मदनपाल सिंह, सुनील यादव, राकेश गुप्ता समेत अनेक सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Editor CP pandey

Recent Posts

पीएम केयर्स फंड को भी RTI के तहत निजता का अधिकार: दिल्ली हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली हाई कोर्ट में पीएम केयर्स फंड को लेकर चल…

5 minutes ago

अमेरिका ने मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन घोषित किया, ट्रंप प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

अमेरिका ने मुस्लिम ब्रदरहुड संगठन को आधिकारिक रूप से आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है।…

15 minutes ago

ईरान में सत्ता विरोधी आंदोलन तेज, ट्रंप के बयान से मिडिल ईस्ट में जंग का खतरा, रूस ने दी कड़ी चेतावनी

ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी…

23 minutes ago

मकर संक्रांति: छतों से आसमान तक उत्सव की उड़ान

मकर संक्रांति 2026: लखनऊ और उत्तर प्रदेश में पतंगों के संग परंपरा, उत्सव और ज़िम्मेदारी…

3 hours ago

कैसे एक युद्ध ने भारत में अंग्रेजी राज की राह आसान कर दी

इतिहास की तारीखों में छिपे निर्णायक मोड़: युद्ध, संधि और साम्राज्यों का उदय-पतन इतिहास केवल…

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: संघर्ष से सफलता तक की असली कहानियाँ

14 जनवरी: इतिहास में अमर हुए महान व्यक्तित्व, जिनका जन्म बदला भारत और दुनिया का…

5 hours ago