लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा) एसीआईबी की अठ्ठारहवीं वर्षगाँठ पर एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के राज्य निदेशक जगदम्बा प्रसाद सिंह ने आमजनमानस व एसीआईबी पदाधिकारियों को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिए सन्देश।
उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम एक कानून ही नहीं है बल्कि एक ऐसा ब्रह्मास्त्र है जो हर मुसीबत का सामना करने के लिए चलाया जा सकता है, फिर भी इसको देश का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा की आज भी यह कानून 18 वर्षों को पूरा करने के बाद भी बाल्यवस्था से बाहर नहीं निकल पाया है।यह इस लिए की देश की लगभग 90% आबादी को इस कानून के बारे में जानकारी नहीं है और जिन व्यक्तियों को इसके बारे में जानकारी भी है, तो वह इसका इस्तेमाल नहीं करते है और जो व्यक्ति इसका इस्तेमाल करते भी है तो उनको सही ढंग से जन सूचना अधिकारी द्वारा जवाब नहीं दिया जाता । जिसकी वजह से आम जनमानस का मनोबल कमतर हो जाता हैं जिस कारण आगे का प्रयास छोड़ देता है।
यह सूचना का अधिकार अधिनियम तब तक अपनी युवावस्था में नहीं पहुंच सकता जब तक हम जैसे कार्यकर्ता व शिक्षित वर्ग और अधिकरी जिम्मेदारी न लें ले । आईये हमारे द्वारा इस कानून को आम जनमानस तक फैलाया जाए। जब तक गांव के चौराहे पर बैठे हुए लोगों के बीच इस कानून की चर्चा नहीं होंगी तब तक मुश्किल सा लगता है की सफल हो पाएगा । प्रयास, मेहनत और सकारात्मक सोच इस कानून को सफल बना सकती है। हम इन प्रयासों को रुकने नहीं दें और इसे आम जनमानस तक फैला कर इसके औचित्य को आत्मसात करें।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…