निजी दौरे पर काशी पहुंचें गोवा के सीएम ने बाबा के दरबार मे लगाई हाजिरी
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को अपने निजी दौरे पर वाराणसी पहुचें। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। गंगा जल और दूध से अभिषेक के साथ बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन कर सर्व कल्याण की कामना की।
मंदिर से बाहर मीडिया से बातचीत में तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाले बयान पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके बहाने इंडिया गठबंधन को निशाने पर लेते हुए सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे हैं। इंडिया गठबंधन की मुंबई में हुई बैठक के बाद सोची समझी साजिश के तहत उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर आपत्तिजनक बयान दिया। ऐसे लोगों को हमेशा के लिए निषेध कर देना चाहिए। इनकी नीति और कृति ही सनातन धर्म को नाश करने की रही है।
उन्होंने कहा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे को लगता है कि सनातन धर्म पर अनर्गल बयान के बाद अल्पसंख्यकों का पूरा वोट मिलेगा।
श्री सावंत ने सरकार से उदयनिधि स्टालिन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…