विद्युत लोको शेड झांसी में कर्मचारियों ने मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर को सौंपा ज्ञापन

झांसी (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर के झांसी स्थित विद्युत लोको शेड आगमन पर, टी.आर.एस./डीजल शाखा ने एक ज्ञापन सौंपा। शाखा अध्यक्ष कॉमरेड जे.बी. खरे के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में एसी शेड में व्याप्त गंभीर समस्याओं को उठाया गया। मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर ने ज्ञापन में उठाए गए सभी मुद्दों पर शाखा प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एनसीआरएमयू के कई प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिनमें शाखा सचिव बृजमोहन सिंह, कॉमरेड के.के. मिश्रा, कॉमरेड राहुल दुबे, कॉमरेड रवि प्रकाश, कॉमरेड कमलेश शर्मा, कॉमरेड छोटे राजा, कॉमरेड मानसिंह मीना, कॉमरेड सत्येंद्र सिंह, अमित गुप्ता, कॉमरेड अखिल चंदेले, हाफिज खान, और नितिन गुप्ता शामिल थे। इस मुलाकात से कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनकी लंबे समय से लंबित समस्याओं का जल्द ही समाधान होगा।

Karan Pandey

Recent Posts

लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले विजय प्रताप यादव, मुलाकात के बाद बोले- मिली नई ऊर्जा

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता विजय प्रताप यादव, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर…

25 minutes ago

कांग्रेस में मतदाता अधिकारों के सवाल पर देवरिया में उबाल, कचहरी चौराहे पर फूंका पुतला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…

2 hours ago

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ! 8 महीने में 1.18 लाख लोग हुए शिकार, रोजाना 487 मामले

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

2 hours ago

रामगोपाल यादव समेत तीन नामों पर सपा की मुहर! तीसरे प्रत्याशी से राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प

सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…

3 hours ago

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

5 hours ago