विभिन्न कार्यक्रमों के मध्य सेंट थॉमस स्कूल का वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न पूर्व विधायक डॉक्टर आशुतोष उपाध्याय रहे मुख्य अतिथि

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

बनकटा थाना क्षेत्र के कोठा गांव स्थित सेंट थॉमस विद्यालय का 16वाॅ वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को बच्चों के उत्साह के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डाक्टर आशुतोष उपाध्याय भाटपार रानी के द्वारा विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में विद्यालय में चयनित बच्चों सौम्या जयसवाल को स्वर्ण पदक, तृषा गौर को रजत पदक तथा पल्लवी मद्धेशिया को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। इस ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए विद्यालय के छात्र आर्यन यादव को 1500 रुपए की छात्रवृत्ति तथा स्वर्ण पदक ओलंपियाड द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्र भारत अखबार के देवरिया ब्यूरो चीफ मनोज शुक्ल, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष उमेश दीक्षित एवम् भारतीय किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।
सेंट थॉमस विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डाक्टर आशुतोष उपाध्याय को अंग वस्त्र एवम स्मृति चिन्ह तथा विशिष्ट अतिथि स्वतंत्र भारत देवरिया अखबार के ब्यूरो चीफ मनोज शुक्ला और परिषदीय विद्यालय बनकटा के उमेश दीक्षित एवम ग्राम सभा कोठा के ग्राम प्रधान कृष्णकांत सिंह को माता सरस्वती का चित्र भेंट किया गया एवम् पत्रकार ब्रजेश मिश्र को माता सरस्वती की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चो द्वारा भांति भांति के विज्ञान एवम कला की प्रदर्शनी ने आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया, जिसमे राम मंदिर की कलाकृति, सेटेलाइट सिस्टम, मानव मस्तिष्क एवम हृदय का मॉडल सराहनीय रहा।
विद्यालय के संस्थापक दिनेश तिवारी ने आए हुए गणमान्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह विद्यालय अपने क्षेत्र का पहला इंग्लिश मीडियम स्कूल हैं जो पिछले 16 वर्षो से निरंतर बच्चो को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक हरेराम यादव, अभिषेक तिवारी, इंद्रजीत तिवारी, संजीत वर्मा, हर्षित तिवारी, ललिता देवी, जूही पांडे, गुलाप्षा खातून, अंकिता शर्मा, हर्षिता तिवारी, लता यादव, शिशु यादव, भारतीय थल सेना के सेवानिवृत कैप्टन द्विजेंद्र पांडे, दिग्विजय पांडे, अब्बास अंसारी, जितेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
मंच का संचालन राजन मद्धेशिया के द्वारा किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

14 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago