SSP ने किया थाना कुवरगांव का आकस्मिक निरीक्षण

बदायूँ(राष्ट्र की परम्परा)।
सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ आलोक प्रियदर्शी द्वारा थाना कुवरगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक इन्द्र कुमार थाना कार्यालय पर मौजूद मिले। दिवसाधिकारी उ0नि0 रामेन्द्र सिंह ,सीसीटीएनएस पर कम्पयूटर आपरेटर विकास कुमार,थाना कार्यलेख पर कां0 1911 कर्ण कुमार, महिला हेल्प डेस्क पर म0कां0 संगीता व संतरी पहरा ड्यूटी पर म0कां0 1488 राखी बावर्दी दुरुस्त मौजूद मिले। सर्वप्रथम अधीक्षक द्वारा थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, बैरक, मालखाना आदि का निरीक्षण किया गया। बैरक का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया । गाङियों को डंपिंग यार्ड मे लगाए जाने तथा कैमरों का संचालन सही प्रकार से करने हेतु निर्देशित किया गया । थाना पर आगन्तुकों के लिये उचित व्यवस्था एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । महिला हेल्प डेस्क अभिलेख, महिला बीट अभिलेख, अपराध रजिस्टर, रजिस्टर नं0- 08 व 04 चैक किया गया तथा गहनता से जांचा परखा गया। महिला हेल्प डेस्क अभिलेख में आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम, पता, मो0नं0 एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या का निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित करने के संबंध में जानकारी दी गयी , पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि ड्यूटी के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत बाजार, सर्राफा दुकान, चौराहों, गली, नुक्कड़ों आदि पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने तथा थाना क्षेत्र में सतर्कतापूर्ण भ्रमणशील रहने तथा पुलिस की सक्रियता बनाये रखने एवं नियमित रूप से बैंक चैकिंग, एटीएम चैकिंग, मुख्य चौराहों/सड़क/ढाबों/होटल/बस स्टैंड/पेट्रोल पंप एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर चैकिंग तथा रात्रि गश्त करने तथा आम जनता से अच्छा व्यवहार करने हेतु व सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को कायम रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रीमियम पेट्रोल 11 रुपये तक बढ़ा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार…

2 hours ago

Iran-US Tension: 18 अमेरिकी कंपनियों को ईरान की धमकी, गूगल-एप्पल भी निशाने पर

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

3 hours ago

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

4 hours ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

6 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

6 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

13 hours ago