कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा)
गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर द्वारा क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 26 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर के खेल मैदान में आयोजित होगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 5 किलोमीटर एवं महिला वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ी इसमें सहभागिता कर सकें।
उन्होंने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों, खेल संघों के सचिवों, खेल क्लबों एवं संस्थानों से अपील की है कि वे अपने-अपने विद्यालयों और संस्थानों से पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर भेजें।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा, हालांकि विजेता प्रतिभागियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर साबित होगा।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…