संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विकासखंड खलीलाबाद में दो दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में किया गया। प्रथम दिवस सब जूनियर तथा सीनियर वर्ग में पुरुष तथा महिलाओं की एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन हीरालाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह द्वारा सब जूनियर बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा कहा गया कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।
उक्त कार्यक्रम में सहयोग हेतु जोखू चौहान, लाल बिहारी यादव, इंसाफ अली व संजय कुमार यादव अध्यापकों ने रेफरी की भूमिका संभाली तथा सीएचसी खलीलाबाद से डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही।
इस अवसर पर पीआरडी स्वयंसेवक अबुल हसन, शिव शंकर तिवारी, सुरेश चंद, महेश कुमार, संतोष कुमार, भालचंद्र, सर्वजीत और गुलशन कुमार भी उपस्थित रहे।
Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…
1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…