स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और झांसी मंडल ने जीता फाइनल मुकाबला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 68 वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अंडर 14 बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने 4-0 से लखनऊ मंडल को पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया । अंडर 14 बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने प्रयागराज को 4-0 से अंडर 17 बालिका वर्ग में मेरठ ने गोरखपुर मंडल को टाई ब्रेकर में 4-0 से पराजित कर प्रथम स्थान पाया ।
अंडर 17 बालक वर्ग में झांसी मंडल ने बनारस को 1-0 के अंतर से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया। वही अंदर-19 बालिका वर्ग में लखनऊ मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को 2-0 से अंडर-19 बालक वर्ग में लखनऊ मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को सडन डेथ में पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया ।
पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोरखपुर के महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार जीत बड़ी चीज नहीं है, खिलाड़ी का लक्ष्य बड़ा होना चाहिए ।अगर लक्ष्य बड़ा होगा तो आपकी उपलब्धि भी बड़ी होगी। आगत अतिथियों के प्रति आभार संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने किया ।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अमरकांत सिंह ,प्रबंधक महबूब सईद हारिस ,प्रधानाचार्य नदीमुल्लाह अब्बासी आदि लोगों ने अपने-अपने विचार रखे महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा मनोहारी फील्ड पिरामिड आइटम प्रस्तुत किया गया जिसको खिलाड़ियों ने और अतिथियों ने बहुत सराहा ।पुरस्कार वितरण व समापन समारोह के अवसर पर मंडली क्रीड़ा सचिव डॉ अरुणेंद्र राय, अभय प्रताप सिंह ,जय हिंद यादव, रतींद्र रंजन पांडे ,संतोष सिंह, श्रीमती शशि प्रभा पाल , प्रत्यंजलि, सुशील शाही, रविंद्र यादव ,आलोक श्रीवास्तव ,हरकेश यादव ,कुंवर गौरव सिंह, मोहम्मद नियाज, जयप्रकाश यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कुशीनगर में विद्युत व्यवस्था सुधार पर जोर, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं…

6 hours ago

तहसील परिसर की दुकानों की नीलामी 20 अप्रैल को, बोली में भाग लेने का अवसर

घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…

6 hours ago

विकास भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन सम्पन्न, 15 महिलाओं को किया गया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…

6 hours ago

आईजीआरएस व राजस्व वसूली पर सख्ती, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

6 hours ago

महिला आरक्षण कानून: सशक्तिकरण या पर्दे के पीछे की राजनीति?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…

6 hours ago

स्वास्थ्य इकाइयों में सुझाव पेटिका लगाने के निर्देश, सीएमओ ने योजनाओं की समीक्षा की

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…

6 hours ago