क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारी बाल खिलाड़ियों को तराश रहे खेल प्रशिक्षक

विद्यालयों मे जाकर विभिन्न खेलों की सिखा रहे बारीकियां

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी दिनों में आयोजित होने वाले बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सफलता के लिए खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा के निर्देश पर, दुदही विकास खंड के खेल प्रशिक्षक मनोयोग से जुटे हैं। ब्लाक व्यायाम शिक्षक व खेल अनुदेशक प्रतिदिन अपने आवंटित न्याय पंचायत के विद्यालयों मे जाकर छात्रों के हुनर को पहचान उनकी प्रतिभा निखार रहे हैं।
शुक्रवार को इस क्रम में ब्लाक व्यायाम शिक्षक ने धर्मपुर न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों के खेल प्रतिभा को परख उन्हे समुचित प्रशिक्षण दिया। कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में कक्षाकक्ष में खोखो खेल मैदान की बनावट व बारीकियों से अवगत कराया तो मैदान मे स्टेमिना बढ़ाने हेतु, आवश्यक गतिविधियां व छद्म प्रतियोगिता का आयोजन कर बाल खिलाड़ियों को उनके गुण व कमियों को बता आवश्यक सलाह दिया। कहा कि गत सत्र में दुदही के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता तक अपनी पहुंच बनाई थी। इस बार मेडल भी हासिल करना है। उन्होने प्राथमिक विद्यालय बलुही में भी प्रशिक्षण दिया। बताया कि आगामी 8 व 9 नवंबर को जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है। इसके पूर्व नवंबर के प्रथम सप्ताह मे ब्लाक व तहसील प्रतियोगिताएं संपन्न होगीं। इसके लिए दुदही विकास खंड में तैयारियां तेजी पर हैं। बीईओ ने बताया कि न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं आगामी 17 अक्टूबर से एक अक्टूबर तक आयोजित होंगी। तैयारी के लिए विकास खंड को न्याय पंचायत स्तर पर विभाजित कर दो दो खेल प्रशिक्षकों को विद्यालयों में जाकर खेल में रुचि लेने वाले छात्रों को चिंहित कर उनको तराशने की जिम्मेदारी है। इस दौरान सहायक अध्यापकगण नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनिता कुशवाहा, अनूप, श्वेता, सजरुन, शबाना, नसीमा, मिल्खा आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago