Categories: धार्मिक

नवरात्रि में माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के विशेष मन्त्र

भारतीय विक्रम संवत 20&1 की वासंतिक नवरात्रि की आप सभी को सपरिवार बधाई व शुभकामनायें।

हमारे सनातन वैदिक शास्त्रों के अनुसार माँ दुर्गा के मंत्र पाठ से हम कई मुसीबतों से बाहर आ सकते है। पूर्ण श्रद्धा से किया गया मंत्र उच्चारण फल अवश्य देता है। तो आइये हम यहाँ कुछ विशेष मंत्रों की जानकारी प्राप्त करते हैं:

  1. उपयुक्त इच्छा पूर्ति के लिए दुर्गा मंत्र: यह मंत्र सभी प्रकार की सिद्धिः को पाने में मदद करता है, यह मंत्र सबसे प्रभावी और गुप्त मंत्र माना जाता है ।
    “ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नम:”
  2. देवी माँ का एक बहुत लोकप्रिय मंत्र दुर्गा सप्तशती प्रदर्शन से पहले इस मंत्र को सुनना आवश्यक है। यह मंत्र दोहराने से हमें सुंदरता, बुद्धि और समृद्धि मिलती है:
    “ॐ अंग ह्रींग क्लींग चामुण्डायै विच्चे”
  3. गौरी मंत्र -अच्छा पति मिलने के लिए दुर्गा मंत्र :
    “हे गौरीशंकरार्धांगिनी, यथा त्वम शंकरप्रिया,
    तथा मां कुरु कल्याणी कान्तकान्तम् सुदुर्लभं॥”
  4. दुर्गा सप्तशती जैसा ही एक शक्तिशाली मंत्र, सब प्रकार के कल्याण के लिये दुर्गामंत्र:
    “सर्वमङ्गलमङ्गल्ये
    शिवे सर्वार्थसाधिके।
    शरण्ये त्र्यम्बके गौरि
    नारायणि नमोऽस्तु ते”

5.धन प्राप्ति के लिए दुर्गा मंत्र:
“दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो:
स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव
शुभां ददासि,
दारिद्र्यदु:खभयहारिणि
का त्वदन्या,
सर्वोपकारकरणाय सदाऽऽ‌र्द्रचित्ता॥”

6.आकर्षण के लिए दुर्गा मंत्र:
ॐ क्लींग ज्ञानिनामपि,
चेतांसि देवी भगवतीही सा,
बलादाकृष्य मोहय,
महामाया प्रयच्छति”

  1. विपत्ति नाश के लिए दुर्गा मंत्र:
    “शरणागतदीनार्तपरित्राण
    परायणे,
    सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते॥”

8.शक्ति प्राप्ति के लिए दुर्गा मंत्र:
“सृष्टिस्थितिविनाशानां
शक्तिभूते सनातनि,
गुणाश्रये गुणमये
नारायणि नमोऽस्तु ते॥”

9.रक्षा पाने के लिए दुर्गा मंत्र:
“शूलेन पाहि नो देवि,
पाहि खड्गेन चाम्बिके।
घण्टास्वनेन न: पाहि,
चापज्यानि:स्वनेन च॥”

  1. आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए दुर्गा मंत्र:
    “देहि सौभाग्यमारोग्यं
    देहि मे परमं सुखम्।
    रूपं देहि जयं देहि,
    यशो देहि द्विषो जहि॥”
  2. भय नाश के लिए दुर्गा मंत्र:
    “सर्वस्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्ति समन्विते।
    भयेभ्याहि नो देवि दुर्गे देवि नमोऽस्तु ते॥”
  3. महामारी नाश के लिए दुर्गा मंत्र:
    “जयन्ती मङ्गला काली
    भद्रकाली कपालिनी।
    दुर्गा क्षमा शिवा धात्री
    स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते।”
  4. सुलक्षणा पत्नी की प्राप्ति के लिए दुर्गा मंत्र:
    “पत्‍‌नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्,
    तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥”
  5. पाप नाश के लिए दुर्गा मंत्र:
    “हिनस्ति दैत्यतेजांसि
    स्वनेनापूर्य या जगत्।
    सा घण्टा पातु नो देवि
    पापेभ्योऽन: सुतानिव॥”
  6. भुक्ति-मुक्ति की प्राप्ति के लिए दुर्गा मंत्र :
    विधेहि देवि कल्याणं विधेहि परमांश्रियम्।
    रुपं देहि जयं देहि
    यशो देहि द्विषो जहि।
  7. सभी के कल्याण के लिए दुर्गा मंत्र:
    “देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या
    निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूत्र्या
    तामम्बिकामखिल देवमहर्षिपूज्यां
    भकत्या नता: स्म विदधातु
    शुभानि सा न:।”
  8. शक्तिशाली दुर्गा मंत्र हर तरह के भय एवं संकट से आपकी रक्षा के लिए:
    रक्षांसि यत्रोग्रविषाश्च नागा यत्रारयो दस्युबलानि यत्र।
    दावानलो यत्र तथाब्धिमध्ये तत्र स्थिता त्वं परिपासि विश्वम् ॥
  9. विघ्नों के नाश, दुर्जनों व शत्रुओं को मात व अहंकार के नाश के लिए दुर्गा गायत्री मंत्र :
    “ॐगिरिजायै विद्महे शिव धीमहि तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्।

इन्ही विशेष मंत्रों के साथ नवरात्रि में और हर समय भी माँ दुर्गा का आवाहन, पूजन व प्रार्थना करने से माँ प्रसन्न होती हैं और सबका कल्याण करती हैं।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

3 hours ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

3 hours ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

4 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

5 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

5 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

6 hours ago