एन0आई0एक्ट के 138 वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश जे0पी0यादव के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में 26 सितम्बर से 29 सितम्बर तक एन0आई0एक्ट की धारा 138 के वादों का निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर, देवरिया में किया जायेगा।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इशरत परवीन फारुकी ने कहा अधिक से अधिक संख्या में एन0आई0एक्ट के वादों को चिन्हित कर सुलह समझौते के आधार पर विशेष लोक अदालत में निस्तारित कराया जायेंगा इसके लिए न्यायालय से पक्षकारों को नोटिसें भेजा जा रहा हैं। उन्होने कहा कि इस विशेष लोक अदालत में धारा 138 के वादों का निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा। यदि किसी भी पक्षकार का वाद किसी भी न्यायालय में लम्बित हैं तो वह उस न्यायालय में एक प्रार्थना देकर नियत तिथि पर अपने मामले को लगाकर उसका निस्तारण करा सकता हैं। अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश संजय सिंह ने सम्बन्धित न्यायिक अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि एन0आई0एक्ट के वादो के निस्तारण हेतु नोटिस/सम्मन समय से तामिला कराना सुनिश्चित करे।

Editor CP pandey

Recent Posts

ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…

26 minutes ago

मंदिर, कुआं, श्मशान सबके लिए हों खुले, करियर का अर्थ सेवा और संस्कार: मोहन भागवत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…

26 minutes ago

परीक्षा छूटने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, विशेष परीक्षा की घोषणा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…

26 minutes ago

लोक अदालत देवरिया से घटेगा एनपीए बोझ, आम जनता को मिलेगा त्वरित न्याय

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…

1 hour ago

स्कूल ऑटो पलटने से गुमला में मातम, सुरक्षा पर उठे सवाल

गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…

1 hour ago

गौशाला अव्यवस्था पर महाराजगंज में सड़क पर उतरे संगठन

गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

1 hour ago