मसल कॉन्ट्रैक्शन पर प्रभादेवी पीजी कालेज में विशेष व्याख्यान आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के प्राणी विज्ञान विभाग में मसल कॉन्ट्रैक्शन पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त आचार्य डॉ. पीएच पाठक रहे। उन्होंने मसल कॉन्ट्रैक्शन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया और इसके विभिन्न चरणों को समझाया।
डॉ. पाठक ने मसल फिज़ियोलॉजी के बारे में भी चर्चा करते हुए बताया कि मांसपेशियां कैसे काम करती हैं।
उन्होंने मसल कॉन्ट्रैक्शन के विभिन्न अनुप्रयोगों के बारे में बताते हुए खेल और फिटनेस में इसके महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह व्याख्यान प्राणी विज्ञान के छात्रों के लिए बहुत उपयोगी है। क्योंकि इससे उन्हें मसल कॉन्ट्रैक्शन के बारे में गहराई से समझने का अवसर मिला। डॉ. पीएच पाठक के व्याख्यान ने छात्रों को इस विषय में और अधिक जानने के लिए प्रेरित किया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि डाॅ. पीएच पाठक ने कालेज के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार त्रिपाठी के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर और पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात डॉ. पाठक को उत्तरीय और स्मृति चिन्ह प्रदान कर कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने किया।
प्राणी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष और अन्य फैकल्टी सदस्यों ने इस व्याख्यान के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य समन्वयक विजय कुमार राय, चैनल मैनेजर रितेश त्रिपाठी, डा. केएम त्रिपाठी, डॉ. पूनम यादव, श्रीकृष्ण पाण्डेय, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, दीपक सिंह, विशाल सिंह, अमन राय, डॉ. अजय कुमार, शालिनी मिश्रा, पूनम उपाध्याय, बबिता चौरसिया, सीमा पाण्डेय, सुनीता गौतम, ममता शुक्ला सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्रधान बनने का सपना, लेकिन पहले जांच लें ये 5 चीजें; बदल सकता है पूरा चुनावी गणित

यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…

5 hours ago

गरीब बनना भी आसान नहीं साहब, पहले करोड़पति बनना पड़ता है!

जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…

5 hours ago

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सप्ताह में हलचल, धन-करियर और प्रेम पर दिखेगा असर

21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…

6 hours ago

सुबह होते ही एक्शन में देवरिया पुलिस, अपराधियों पर पैनी नजर से जनता को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…

6 hours ago

डीजे जब्ती से भड़की भीड़, सांसद की गाड़ी घिरी और टूट गया शीशा

गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…

6 hours ago