अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री व परिवहन पर सख्त कार्रवाई हेतु कुशीनगर में विशेष अभियान शुरू।

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर नकेल कसने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 15 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा, जिसमें प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें मिलकर कार्यवाही करेंगी।जिलाधिकारी ने बताया कि आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के आदेश के अनुपालन में सभी तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी (सीओ) तथा आबकारी निरीक्षक को टीम में नामित किया गया है। ये टीमें जीएसटी एवं परिवहन विभाग से भी समन्वय कर आवश्यक सहयोग लेंगी।कई स्तरों पर होगी सघन जांच:
टीमों को निर्देशित किया गया है कि।अवैध मदिरा से जुड़े माफिया/तस्करों की पूर्व में तैयार सूची के आधार पर गैंगस्टर व गुण्डा एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।
संदिग्ध वाहनों की गहन चेकिंग की जाए और राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों के ढाबों पर जहां टैंकर रुकते हैं, वहां भी औचक जांच की जाए।अवैध मदिरा निर्माण स्थलों और अड्डों पर छापेमारी अनिवार्य रूप से की जाए।एफआईआर दर्ज करते समय आबकारी अधिनियम के साथ-साथ आईपीसी की धाराएं भी लागू की जाएं।दुकानों पर विशेष निगरानी:
समस्त थोक व फुटकर मदिरा दुकानों की चेकलिस्ट के अनुसार जांच की जाएगी।स्टॉक पर लगे बारकोड और क्यूआर कोड की भी गहन जांच की जाएगी।दूरस्थ या निर्जन क्षेत्रों में स्थित दुकानों पर अवैध शराब बिक्री की आशंका को देखते हुए इन पर सतत निगरानी रखी जाएगी।
समय से पहले या बाद में कैन्टीनों से मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।ओवररेटिंग की शिकायतों की जांच हेतु रैंडम टेस्ट परचेज की जाएगी और शिकायतकर्ता से संपर्क कर पुष्टि की जाएगी।
प्रतिदिन की कार्रवाई की होगी रिपोर्टिंग:जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि गठित टीमें प्रतिदिन की कार्रवाई की रिपोर्ट अगले दिन तक चलित योग सहित आबकारी निरीक्षक को दें और अभियान की समाप्ति पर विस्तृत रिपोर्ट जिला आबकारी अधिकारी को अनिवार्य रूप से भेजें।जिला प्रशासन की इस सख्ती से उम्मीद जताई जा रही है कि जनपद में अवैध मदिरा कारोबार पर प्रभावी रोक लगेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

4 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

4 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

4 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

4 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

4 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

5 hours ago