देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ) सीसी रोड स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी विद्या मंदिर के सभागार में नमस्कार फाउंडेशन के तत्वावधान में “स्पेस अवेयरनेस” (अंतरिक्ष जागरूकता) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवरिया जिले के जंजीरहा ग्राम, बनकटा विकासखंड के मूल निवासी एवं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री पटेल ने छात्रों के करियर संबंधी प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता ब्रह्म सिंह पटेल, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अन्य सम्मानित नागरिक भी मंच पर उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना था।
कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…
तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…
✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मार्च माह के लिए विद्युत आपूर्ति…
होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…