गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाज़ी की। धरना स्थल पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन खत्म करने का प्रयास किया, इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की हो गई। मौके पर मौजूद एक पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा कार्यकर्ताओं को धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने से रोका और गाली-गलौज की, स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने दर्जनभर से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं सपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…
पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…
बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…
29 सितंबर को अधिसूचना, 6 अक्टूबर तक नामांकन; 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर…
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव, अनिद्रा और नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा संत…