Saturday, October 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसांसद के आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सांसद के आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भागलपुर /देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के भागलपुर में आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सांसद धर्मेंद्र यादव, सुरेश यादव पूर्व विधायक सलेमपुर व ओ पी यादव राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी के माता के श्रद्धांजलि सभा में पैतृक गांव रक्सा लार देवरिया जा रहे थे। उनके आगमन की सूचना पर भागलपुर के हनुमान चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में विकास यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी देवरिया, राम इकबाल प्रसाद प्रधान जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, चंद्र देव यादव, गुलाबचंद यादव पूर्व ग्राम प्रधान, ज्ञान प्रकाश यादव, ध्रुव गुप्ता, मनोज यादव, चंदन मिश्रा, संदीप यादव, चंद्र देव यादव, गोरख विश्वकर्मा, संजय यादव, अमरेश उर्फ मनी यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments