सपाइयों ने निषादराज गुह्य एवं सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी कार्यालय में महर्षि कश्यप,राजा निषादराज गुह्य एवं सम्राट अशोक महान की जयंती सादगी व श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद्र मिश्र ने की जबकि संचालन जिला महासचिव सुनील निषाद ने किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने इन महान विभूतियों के जीवन और योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद्र मिश्र ने राजा निषादराज गुह्य को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया और कहा कि उन्होंने भगवान श्रीराम को गंगा पार कराकर एकता सहयोग और मानवता का अद्भुत संदेश दिया। जिला सचिव आनंद प्रकाश यादव ने महर्षि कश्यप को भारतीय ज्ञान परंपरा का अग्रणी ऋषि बताते हुए कहा कि उनके सिद्धांत आज के सामाजिक न्याय की नींव हैं। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश सिंह शैलू (मौर्य राजवंश) ने सम्राट अशोक महान को मौर्य वंश का गौरव बताया और कहा कि उन्होंने युद्ध के बाद शांति और करुणा का मार्ग अपनाकर समाजवादी मूल्यों की नींव रखी। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव ने राजा निषादराज को सामाजिक सेवा का प्रतीक बताते हुए कहा कि सच्चा राजा वही होता है, जो समाज की सेवा करे। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संत कुमार पाशी ने महर्षि कश्यप को समता और सह-अस्तित्व के महान प्रवर्तक बताते हुए कहा कि, उनके विचार आज भी मार्गदर्शक हैं। संचालन कर रहे जिला महासचिव सुनील निषाद ने राजा निषादराज को एक विचार बताते हुए कहा कि समाज में सबको समान अधिकार मिलना चाहिए यही उनका संदेश है। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता मो. तारीक,बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष पेशकर राव,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश लोधी, मो आशिफ,रजित राम यादव,गौरव यादव,रामजी यादव,अनवर खान, इरशाद अहमद समेत कई अन्य सम्मानित कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

4 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

4 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago