साउथ कैरोलिना में गोलीबारी से दहशत: बार में चार की मौत, 20 घायल – अमेरिका फिर हिला हिंसा की घटना से

वॉशिंगटन/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला दक्षिण कैरोलिना का है, जहां रविवार (12 अक्टूबर 2025) तड़के एक बार में अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं।

यह घटना सेंट हेलेना आईलैंड स्थित विलिज बार एंड ग्रिल में हुई, जहां देर रात लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। अचानक चली गोलियों से वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय पुलिस और ब्यूफोर्ट काउंटी शेरिफ विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल भेजा।

शेरिफ विभाग ने जारी किया बयान

ब्यूफोर्ट काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर बयान जारी कर कहा कि गोलीबारी के दौरान कई लोग जान बचाने के लिए आस-पास की इमारतों और दुकानों में छिप गए।
विभाग ने लिखा, “यह सभी के लिए कठिन समय है। जांच जारी है और हमारी संवेदनाएं सभी पीड़ितों व उनके परिजनों के साथ हैं।”

घायलों की हालत गंभीर, पहचान नहीं हुई सार्वजनिक

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से चार की हालत नाजुक है। सभी को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
अब तक पीड़ितों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और शूटर की तलाश जारी है।

अमेरिकी सांसद ने जताया शोक

अमेरिकी सांसद नैंसी मेस (Nancy Mace) ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “ब्यूफोर्ट काउंटी में हुई इस भयानक गोलीबारी की खबर से मैं स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।”

अमेरिका में बढ़ रही हैं गोलीबारी की घटनाएं

बीते कुछ महीनों में अमेरिका के विभिन्न राज्यों में मास शूटिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।
शनिवार (11 अक्टूबर 2025) को मिसिसिपी के लीलैंड टाउन में हाई स्कूल फुटबॉल गेम से पहले हुई गोलीबारी में भी कई लोग मारे गए थे।
लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं ने अमेरिका में गन कंट्रोल कानून को लेकर फिर से बहस छेड़ दी है।

Karan Pandey

Recent Posts

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

22 minutes ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

31 minutes ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

37 minutes ago

गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा नेता का विरोध, डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

अवैध वसूली बंद करने, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने व कॉल सेंटर स्थापित करने की उठाई…

2 hours ago

बृहद रोजगार मेले का आयोजन, 915 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

22 कंपनियों ने लिया भाग, 1536 युवाओं का साक्षात्कार—नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के…

2 hours ago

बलिया में ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ लागू, गांवों को मिलेगी सीधी परिवहन सुविधा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ को जनपद…

2 hours ago