समाज सेवी व बुद्धजीवी ने सीएचसी में महिला डॉ० के लिये जिला अधिकारी से की मांग

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । विकास खण्ड नवाबगंज में एक समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र है उसमें महिला चिकित्सक नहीं है जिससे पीड़ित महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ती है इसको संज्ञान में लेकर समाज सेवी व बुद्धजीवी ने समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चर्दा की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए जिला अधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी से महिला चिकित्सक की नियुक्ति के लिए शुक्रवार को जब जिला अधिकारी करंट से झुलसे पीड़ितों देखने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चर्दा आए हुए थे इसी मौके पर ब्लाक प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी ने जिला अधिकारी से चर्चा कर महिला चिकित्सक की मांग किया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र पर महिला मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन महिला चिकित्सक न होने से उन्हें उपचार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और इसके लिऐ मुख्यालय जिला अस्पताल जाना पड़ता है।कई बार मरीजों को दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। समाजसेवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही महिला चिकित्सक की तैनाती आवश्यक है। उनकी इस मांग को मौके पर मौजूद ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि शिवपुजन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संजय गुप्ता,अंकित पांडेय, समसाद अहमद , धीरेन्द्र कुमार शर्मा,जमील अहमद, जुनैद अहमद, आदि स्थानीय ग्रामीणों ने भी समर्थन किया है। और उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन इस पर जल्द कार्रवाई करेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

अनिशा पाण्डेय मृत्यु प्रकरण में बड़ा मोड़, हाईकोर्ट ने डॉक्टरों की गिरफ्तारी पर लगाई अंतरिम रोक

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के चर्चित अनिशा पाण्डे मृत्यु प्रकरण में अब एक अहम कानूनी…

31 minutes ago

सुभाष चौक पर बेकाबू कार का कहर: तेज रफ्तार होंडा सिटी ने तीन युवकों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक तेज…

39 minutes ago

न्याय को जन-जन तक पहुंचाने का मिशन तेज, मऊ में बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पराविधिक स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण से न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती: संजय कुमार यादव मऊ…

50 minutes ago

ज़ेप्टो आईपीओ और भारत का रिटेल युद्ध: 10 मिनट डिलीवरी बनाम किराना अस्तित्व

भारत का खुदरा बाजार एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। एक ओर सदियों पुराना पारंपरिक…

1 hour ago

उत्तर बंगाल बना चुनावी रणभूमि, पहले चरण में दिखा जनता का जोश

पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान शुरू, 152 सीटों पर लोकतंत्र का महासंग्राम कलकत्ता…

1 hour ago

अमेरिका में बढ़ती मुस्लिम-विरोधी बयानबाजी: लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द के लिए खतरे की घंटी

लेखक: राजकुमार अग्रवाल संयुक्त राज्य अमेरिका में शुरुआती 2025 से रिपब्लिकन पार्टी के निर्वाचित अधिकारियों…

1 hour ago