बिहार के मधुबनी से दिखाई दी हिमालय की बर्फीली चोटियां, वायरल हुआ वीडियो

मधुबनी/बिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के मधुबनी जिले से हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों का अद्भुत नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर @Satyamraj_in नाम के यूजर ने मधुबनी के जैननगर इलाके से यह खूबसूरत वीडियो शेयर किया। वीडियो में साफ आसमान के बीच दूर तक हिमालय की बर्फीली चोटियां दिखाई दे रही हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

बारिश के बाद साफ आसमान, दिखा यह दुर्लभ नजारा

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल ही में हुई बारिश के बाद प्रदूषण का स्तर कम हुआ। साफ मौसम के कारण मधुबनी और उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों से हिमालय की चोटियां साफ दिखाई देने लगी। ये पर्वत नेपाल में स्थित हैं, लेकिन साफ मौसम में सैकड़ों किलोमीटर दूर से भी इनकी बर्फीली चोटियां आसानी से देखी जा सकती हैं।

वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 11 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया और हजारों लोगों ने शेयर भी किया।

यह भी पढ़ें – तापमान में गिरावट, बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू! जानें कहां होगी भीषण ठंड की शुरुआत

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स को लॉकडाउन के दिन याद आ गए, जब प्रदूषण घटने के कारण पंजाब और बिहार के कुछ इलाकों से हिमालय की चोटियां दिखाई दे रही थीं।

एक यूजर ने लिखा:
“इतना साफ आसमान और दूर से हिमालय दिखना अद्भुत है, कई सालों बाद यह नजारा देखने को मिला।”

मधुबनी में हिमालय देखने का अनोखा अनुभव

विशेषज्ञों के अनुसार, यह नजारा बहुत कम देखने को मिलता है। केवल स्वच्छ और साफ मौसम में ही मधुबनी और उत्तर बिहार के कुछ इलाकों से हिमालय की बर्फीली चोटियां दिखाई देती हैं। स्थानीय लोग इसे एक दुर्लभ और यादगार अनुभव मानते हैं।

यह भी पढ़ें – बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: BTSC ने 4654 पदों पर भर्ती निकाली, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Karan Pandey

Recent Posts

सीड ड्रिल तकनीक से आसान हुई धान की खेती, किसानों को समय और लागत में मिल रही बड़ी राहत

बेहन, रोपाई और मजदूरों की समस्या से छुटकारा, आधुनिक कृषि तकनीक की ओर बढ़ रहे…

6 minutes ago

Muzaffarpur Hospital Fire: प्रसाद अस्पताल आग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड में…

10 minutes ago

महराजगंज में जर्जर हुआ शिकारपुर पुल, गहरे गड्ढों से हर दिन हादसे का खतरा

नारायणी शाखा नहर पर बने पुल में गहरे गड्ढों से बढ़ा खतरा, मरम्मत न होने…

49 minutes ago

Kota Student Suicide: कोटा में यूपी के छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

कोटा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के कोटा शहर में एक बार फिर कोचिंग छात्र की…

2 hours ago

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और चुनाव आयोग से मांगी चुनाव की तारीख

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने में हो रही देरी को…

2 hours ago

Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में भीषण आग, 3 मरीजों की मौत, कई गंभीर

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल के…

2 hours ago