वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को पूर्वोतर रेलवे का वाराणसी मंडल यात्रियों को अत्याधुनिक यात्री सुविधाये उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं उसकी निगरानी के प्रति सचेत है। इसी क्रम में पर्यावरण की निगरानी के लिए बनारस स्टेशन पर स्मार्ट पर्यावरण निगरानी प्रणाली की स्थापना स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मैकेनिकल (ईएनएचएम) विभाग द्वारा एटेक इंडिया नई दिल्ली के सहयोग से स्थापित की गई है ।
स्मार्ट पर्यावरण निगरानी प्रणाली का उद्देश्य – वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की सटीक और अद्यतित जानकारी के लिए मौसम के मापदंडों के साथ PM-2.5, PM-10, CO2, SO2, NO2, CO, के स्तर का वास्तविक समय में मापन करके सावधान करना है ।
स्मार्ट पर्यावरण निगरानी प्रणाली कार्य सिद्धांत – एंबेडेड सेंसर आधारित मशीन जो एक खुले वातावरण में स्थापित है और वायु गुणवत्ता मापदंडों की वास्तविक समय की निगरानी के लिए डेटा लॉगर में एकत्रित होती है।और
स्मार्ट पर्यावरण निगरानी प्रणाली से मुख्य लाभ
यह प्रणाली वायु गुणवत्ता के बारे में जन जागरूकता और शिक्षा को बढ़ावा देती है।यह प्रणाली अपनी सूचनाओं के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को कम करने एवं सटीक निर्णय लेने में सक्षम बनाती है।
यह स्थानीय स्तर पर कार्यान्वित उपायों की प्रभावशीलता के मूल्यांकन की सुविधा भी प्रदान करती है।
यह प्रणाली हवा की गुणवत्ता के पैरामीटर पूर्वनिर्धारित सीमा से अधिक होने पर अलर्ट और एलार्म नोटिफिकेशन भेजकर सचेत करेगी ।
असम (राष्ट्र की परम्परा)। असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश…
नोएडा (राष्ट्र की परम्परा)। वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा के सेक्टर 107 से दिल दहला…
देहरादून (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के पीरागढ़ी इलाके में कार से तीन लाशें मिलने…
महाशिवरात्रि 2026: बाबा भोलेनाथ ने त्यागा वैराग्य, अपनाया वैवाहिक जीवन – आचार्य अजय शुक्ल15 फरवरी…