बुनियादी सुविधाओं से वर्षो से वंचित है सिसई गुलाब रॉय

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र ग्राम सिसई गुलाब रॉय विकास व बुनियादी सुविधाओं से वर्षो से वंचित हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिसई गुलाब राय विकासखंड बरहज देवरिया का पंचायत भवन जो विगत 5 वर्षो से अधूरा पड़ा हुआ है। यह गांव आधुनिक विकास से बहुत दूर है।यहा कि जर्जर सड़क, छठ माई का पोखरा व जूनियर हाई स्कूल का प्रांगण तथा स्कूल के अतिरिक्त कच्छ का कच्चा होना, गांव की मुख्य सड़क से दक्षिण तरफ हरिजन बस्ती की तरफ जाने वाली सड़क का जर्जर होना किसी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है। प्रशासन के द्वारा विद्यार्थियों व उनकी शिक्षा को ध्यान में रखते हुये जूनियर हाईस्कूल में कुछ दिनों से बिजली की स्थायी व्यवस्था की गई हैं जो चल रही हैं।
ग्राम निवासी विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि, यह गाँव आज वर्षो से बुनियादी सुविधाओं व आधुनिक विकास से वंचित हैं, इसपर किसी ने आजतक अपनी नजर नहीं दौड़ाई।गाँव की आबादी लगभग 3 हजार हैं और इस गाँव मे एक अस्पताल नहीं है, लोगो को इलाज के लिए रात बिरात बरहज या देवरिया जाना पड़ता। उन्होंने बताया कि इस गाँव मे न विवाह भवन हैं और ना ही गांव के अंदर बिजली की न कोई व्यवस्था सिर्फ मुख्य सड़क पर कही कही बिजली के खम्बों पर लाईट जलता हुआ मिलेगा और तो और विद्यालय के बगल से जाने वाली सड़क काफी जर्जर हालत में हैं, जिसपर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
इस समबन्ध में सच्चिदानंद श्रीवास्तव, नित्यानंद श्रीवास्तव, ठाकुर प्रसाद श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, रंजीत यादव,प्रेम यादव, कृपालजी सहित आदि ग्रामीणों ने असंतोष जाहिर करते हुए बताया कि, ग्राम सचिवालय आज 5 वर्षो से अधूरा पड़ा है, वही जल निगम द्वारा पाइप बिछाने के बाद मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हैं, जिसको सही करने के लिए आजतक कोई कार्य नही किया गया। कहने को तो आज जहाँ सरकार गांवों को आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण कर रही हैं, वही सिसई गुलाब राय आज भी विकास व बुनियादी सुविधाओं से कोसो दूर है।
लोगो का कहना है कि ग्राम प्रधान के लाख प्रयासों के बावजूद ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया नही हो पाई।

rkpnews@desk

Recent Posts

ईरान पर हमले से घिरी अमेरिका की छवि, क्या ट्रंप पर लगेगा युद्ध अपराध का ठप्पा?

ट्रंप की चेतावनी और ईरान पर हमले: क्या अमेरिका पर लग सकते हैं युद्ध अपराध…

13 minutes ago

केरल में चुनावी रण: 9 अप्रैल को तय होगी 883 उम्मीदवारों की किस्मत

लोकतंत्र का महासंग्राम, 9 अप्रैल को वोटिंग—140 सीटों पर 883 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर…

53 minutes ago

अंधेरे में गौ सेवा: बिजली, पानी और चारे के बिना जूझता गौ सदन

आदर्श गौ सदन बना बदहाली का प्रतीक: 26 गोवंश संकट में, बीमार पशुओं को 10…

3 hours ago

डीडीयू में तैयार हो रहे आधुनिक दीक्षा भवन और संवाद भवन, अगले माह से शुरू होंगे कार्यक्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित दीक्षा भवन एवं संवाद…

14 hours ago

“6 साल बाद इंसाफ: सातानकुलम केस में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा”

सातानकुलम कस्टोडियल डेथ केस: मदुरै कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मानवाधिकारों की रक्षा में न्याय की…

14 hours ago

डीडीयू का छात्रहित में बड़ा फैसला, SWAYAM से वंचित विद्यार्थियों को मिला अंतिम अवसर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में बड़ा निर्णय लेते…

14 hours ago