जुए के अड्डों पर रोक लगाने के लिए नागरिकों द्वारा चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
जुए,शराब और नशे की लत के कारण पूरे देश में लाखों परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। उसके बाद भी ठाणे शहर में जुए के अड्डों में भारी वृद्धि हो रही है, बड़ी संख्या में युवा जुए की लत के शिकार हो रहे हैं। उसके बाद भी पुलिस प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है, जिसके कारण जाने माने सूचना अधिकार कार्यकर्ता मनोहर जरियाल के नेतृत्व में आगामी 13 और 14 मई को ठाणे रेलवे स्टेशन के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
बता दें कि ठाणे शहर सभ्य और सुसंस्कृत माना जाता है। इस शहर की एक परंपरा और इतिहास है। हालाँकि, इस शहर पर अब जुए के अड्डों का ग्रहण लग गया है। दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ चैरिटी कमिश्नर के यहां पंजीकृत सामाजिक संगठन बिना रोकठोक के जुए के अड्डे चला रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि ऐसे आधे दर्जन सामाजिक संगठन हैं जो थाने के विभिन्न पुलिस स्टेशन की हद में जुए के अड्डे चला रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि विदेशों से भी लोग जुआ खेलने आते हैं। प्रति दिन लाखों रुपए का वारा न्यारा हो रहा हैं।सूचना अधिकार कार्यकर्ता मनोहर जरियाल का आरोप है कि कई बार पुलिस से लिखित शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जुए की लत के कारण ठाणे , भिवंडी और आसपास के शहर भी प्रभावित हो रहे हैं। जिसके कारण ठाणे को जुए से मुक्त कराने के लिए आगामी 13 और 14 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ठाणे (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। एक प्रेस विज्ञप्ति में मनोहर जरियाल ने बताया कि इस हस्ताक्षर अभियान में अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, पत्रकार और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित होंगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago