ग्रापए के चुनाव मे श्यामनारायण अध्यक्ष प्रमोद उपाध्यक्ष रत्नेश व रामू यादव बने महामंत्री

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित ग्रापए तहसील इकाई सलेमपुर का सम्मेलन सिंचाई विभाग के डाकबंगला में सम्पन्न हुआ।सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारी व संगठन के सदस्यों ने संगठन को गतिशील बनाने हेतु अपने-अपने विचार ब्यक्त किये। सम्मेलन में अपना विचार व्यक्त करते हुए ग्रापए के जिला उपाध्यक्ष रामनवल सिंह ने कहा कि संगठन पत्रकारों के लिए सुरक्षा कवच है, संगठन के माध्यम से पत्रकार साथियों को मजबूती मिलती है।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष के पी गुप्ता ने कहा कि संगठन पत्रकारों के लिए मजबूती का एक आधार है। हम संगठन के माध्यम से अपने आप को मजबूत साबित होते हैं।इसके बाद सम्मेलन में सर्व सम्मति से श्याम नारायण मिश्र को तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार राय को उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार यादव व रामू यादव को महामंत्री, सुरेश चौरसिया को उपाध्यक्ष विपीन कुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष, संजीव कुमार को संगठन मंत्री राकेश कुमार यादव को प्रचार मंत्री संतोष कुमार सिंह,दिनेश कसेरा को संयुक्त मंत्री योगेश कुमार तिवारी व अनिल कुमार मिश्र को उपमंत्री व चन्द्र कान्त तिवारी को संप्रेक्षक चुना गया। संगठन के अभिभावक रामनवल सिंह,आनन्द प्रकाश उपाध्याय, अवधनारायण मिश्र, के पी गुप्ता,डॉ वी वी तिवारी, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने नवनिर्वाचित संगठन के पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चन्द्रकेश चौरसिया, सत्यम पांडेय, आचार्य अजय शुक्ल, रामविलास तिवारी, सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

8 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

8 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

8 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

8 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

11 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

16 hours ago