अहिरौली के शुभम् का पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप में हुआ चयन

पुर्तगाल से करेंगे शुभम पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) भाटपार रानी तहसील के अहिरौली बघेल निवासी शुभम सिंह का टेक्नोलॉजी एण्ड हायर एजुकेशन पुर्तगाल में पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप के लिए चयन हुआ है।
शुभम सिंह ने जो यह उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके चयन पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। परिवार के लोगो के साथ नजदीकी शुभचिंतको ने बताया की शुभम सिंह की रुचि बचपन से ही विज्ञान विषय में थी।शुभम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर अहिरौली बघेल व वर्ष 2008 में दसवीं एवम वर्ष 2010 में बारहवीं की शिक्षा संग्राम सिंह बघेल इंटर कॉलेज अहिरौली बघेल से प्राप्त की।इसके बाद वर्ष 2014 में बीएचयू से बीएससी व वर्ष 2016 में एमएससी फिजिक्स विषय में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया।इसके बाद वर्ष 2023 में आईआईटी रुड़की से फिजिक्स विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल की।पीएचडी के दौरान इनका शोध एटॉमिक कोलिजंस एण्ड प्लाज्मा भौतिकी रहा।पीएचडी के उपरांत शुभम सिंह ने वर्ष 2023 के अंत में यूनिवर्सिटी ऑफ लिस्बन पुर्तगाल के प्रतियोगी परीक्षा को उत्तीर्ण किया है और पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप में प्रवेश पाया है।शुभम अब निम्न तापमान प्लाज्मा भौतिकी व मॉडलिंग पर शोध करेंगे जो ग्रह विज्ञान,प्लाज्मा संलयन रिएक्टर भौतिकी व प्लाज्मा असिस्टेड उर्वरक उत्पादन में सहायक सिद्ध होगा।शुभम सिंह बघेल के इस सफलता पर उदय नारायण सिंह, भानुप्रताप सिंह,नंदन सिंह, कामाख्या सिंह,भूपेश सिंह, विपिन सिंह,सूर्यदेव सिंह, बृजकिशोर सिंह,विनय सिंह,जनार्दन सिंह,बैकुंठ सिंह,धनंजय सिंह,नागेंद्र सिंह,जितेंद्र सिंह,आदित्य सिंह,प्रदीप सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

4 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

6 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

7 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

7 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

8 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

8 hours ago