बिजौली तिवारी में श्रीमद्भगवत कथा

अपने फ़कीरी में नवाबी मिजाज रखिये- रामशंकर शास्त्री

मृत्यु मानवता का एक अभिन्न हिस्सा है। इसे स्वीकार करना और इसके बारे में जानना महत्वपूर्ण है

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मृत्यु मानवता का एक अभिन्न हिस्सा है। इसे स्वीकार करना और इसके बारे में जानना महत्वपूर्ण है।मृत्यु एक शाश्वत सत्य है। इसे न रोका जा सकता है,न झुठलाया जा सकता है न ही ठुकराया जा सकता है न ही टाला जा सकता है।
जन्म हुआ है तो मृत्यु होगी। मगर कब होगी,कहां होगी, किस वक्त हो होगी इसका कोई ठिकाना नहीं है। पहले की अपेक्षा अब कुछ ज्यादा ही मृत्यु , उत्पाती, उदण्ड, बेवजह, बेवक्त हो चली है। अब यह उम्र की समय-सीमा के बंधन से मुक्त हो गई है। यह बातें बिजौली तिवारी में चल रहे श्रीमद्भगवत कथा में अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास राम शंकर शास्त्री ने कही। उन्होंने कहाकि मृत्यु कारक रोग कम से कम 55-60 की उम्र के बाद ही दस्तक देते थें। मगर अब यह किसी भी उम्र के लोगों को चपेटे में ले ले रहे हैं। इसलिए अक्सर मेरा सबसे निवेदन रहता है दिल-दिमाग पर अतिरिक्त भार न डालिये। जो तय है वह होकर रहेगा। किसी विषय पर चिंता नहीं चिंतन करिये। लोगों से वैमनस्यता ईर्ष्या छोड़ दीजिए। अत्यधिक लाभ के लिए लोभ से मुक्त हो जाइये। अपने फ़कीरी में नवाबी मिजाज रखिये। खुश रहिये खुशमिजाज लोगों से वार्ता करिये। भूतकाल में मत जाईये क्योंकि आपका भूतकाल अच्छा रहा होगा तब भी दर्द देगा बुरा रहा होगा तब भी दर्द देगा। वर्तमान में जीने की कोशिश करिए । भविष्य की बेहतरी का प्रयास हो मगर उसके लिये वर्तमान मत खराब करिये। जो आज उम्र औऱ ख्वाहिशें है वह कल नहीं होंगी। और आपका वर्तमान रोज-रोज भूतकाल में तब्दील होता जाएगा। जो आज है कल नही होगा…जो कल आएगा सम्भवतः हम न रहें। इसलिए खुश रहने की कोशिश करिये खुशियां खोजिये। लोग क्या कहेंगे जैसी जिंदगी नरक औऱ लोगों का गुलाम बनाने वाली सोच से खुद को मुक्त रखिये। आप बेहतर करेंगे तब भी,आप बुरा करेंगे तब भी कुछ तो लोग कहेंगे। सबसे अहम बात, सेहत के प्रति संजीदा, सतर्क रहिये। इस दौरान राजेश्वर सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, अमरेंद्र सिंह।

Karan Pandey

Recent Posts

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

19 minutes ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

24 minutes ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

2 hours ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

2 hours ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

3 hours ago

ट्रंप की धमकी पर ईरान का बड़ा दांव, परमाणु ठिकानों के चारों ओर मानव ढाल

ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…

5 hours ago