विद्यालय में धूम-धाम से मनाया गया श्रावण महोत्सव

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सावन का महीना हरियाली और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। विद्यालय में श्रावण महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। । इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई। सावन सेलिब्रेशन में झांकियां धार्मिक, पौराणिक और सांस्कृतिक थीम्स पर आधारित रही । इनमें भगवान शिव और माता पार्वती की कथा, कृष्ण लीला, लोकगीत, लोकनृत्य और भारतीय परंपराओं को दर्शाने वाले दृश्य रहे । झांकियों को सजाने के लिए रंग-बिरंगे कपड़े, फूल, और अन्य सजावटी वस्त्रों का उपयोग किया गया ।विद्यालय में सावन सेलिब्रेशन के दौरान बच्चे पारंपरिक परिधानों में सजे और झांकियों में भाग लिए। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक नवीन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान और रुचि को बढ़ाते हैं। बल्कि उनमें सांस्कृतिक और सामाजिक समझ भी विकसित करते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान अरुणेश राय, अशोक चौधरी,रुकसार, दीपशिखा, आयुषी यादव, सत्यप्रकाश पाण्डेय, राहुल देव, प्रदीप शाह, कनीज फातिमा, आफरीन व सभी शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहें ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज: कस्तूरबा विद्यालय में हैंडपंप पर विषैले जीव के काटने से छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना फरेंदा क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खजूरिया में सोमवार…

3 hours ago

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, इलाके में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक…

3 hours ago

सड़क बनी श्मशान: हाईवा-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की जिंदगी खत्म

NH-80 पर मौत की रफ्तार: नई बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत ग्रामीणों ने…

8 hours ago

मेष संक्रांति: नव ऊर्जा, नव आरंभ का पर्व

✍️ नवनीत मिश्र भारतीय संस्कृति में समय-चक्र को अत्यंत सूक्ष्मता और वैज्ञानिक दृष्टि से समझा…

8 hours ago

विश्लेषण: शिक्षित युवाओं में बढ़ती बेरोज़गारी – एक गंभीर चुनौती

भारत में युवाओं की बड़ी आबादी को लंबे समय से “डेमोग्राफिक डिविडेंड” के रूप में…

8 hours ago

देवरिया: डॉ. आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन

देवरिया/बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत के संविधान निर्माता B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती की…

8 hours ago