मांस मदिरा की दुकानों को बंद कराने को लेकर शिव सेना शिंदे गुट ने सौपा ज्ञापन

नवरात्रि में प्रशासन ने मास मदिरा की दुकाने बंद नहीं कराया तो शिव सैनिक गोरखपुर सड़क पर उतरेगी-अजित पाण्डेय

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को नवरात्रि के पहले दिन शिव सेना शिंदे गुट सम्भाग प्रमुख गोरखपुर अजीत पाण्डेय एवं जिलाध्यक्ष राजा निषाद के नेतृत्व में शिव सैनिकों के साथ नवरात्रि के नौ दिन मंदिरो एवं पूजा पाठ स्थलो के आस पास मदिरा मांस, मछली, अंडों की दुकानों को बंद कराने को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी आरती शाहू को सौपा। इस दौरान गोरखपुर सम्भाग प्रमुख अजित पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि समस्त सनातन समाज द्वारा नवरात्र पर नौ दिनों का विशेष पूजा एवं व्रत किया जाता है, और मंदिरों में माताओ, बहनो एवं बेटियो की विशेषतया आवाजाही रहती है। उनको मांस, मछली, अंडे की दुकानों एवं मदिरा की दुकानों के खुले रहने से समस्याओ का सामना करना पड़ता है। महिलाओं के साथ छेडछाड़ की घटनाओ से समाजिक सौहार्द भी खराब होता है। समाजिक आस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से नवरात्र पर्व के सभी नौ दिन मादिरा एवं मांस-मछली की दुकानें बंद रखी जाये।इसी क्रम में जिलाध्यक्ष राजा निषाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के द्वारा सनातन गौरव एवं रक्षा संकल्प हेतु बहन बेटियों की समाजिक सुरक्षा सबसे जरूरी कदम है।इसी क्रम में सुनील चौरसिया के साथ सभी शिव सैनिकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ज्ञापन के माध्यम से कहा कि महिलाओ और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आपके निर्देश के प्रतिउत्तर में सभी प्रदेशवासी आपका विशेष आभार व्यक्त करते है।


मीडिया से वार्ता कर अजित पाण्डेय ने कहा कि अगर शासन प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द मांस मदिरा की दुकानों को नवरात्रि के नौ दिनों तक बंद नहीं
किया जाता हैं तो शिव सैनिक सड़क पर उतरने के मजबूर होंगे।
इस दौरान राजा निषाद जिला अध्यक्ष,
ओम इकतश,सुनील चौरसिया, विकास भीषा,मनोज नाबाद,
राजकुमार, कन्हैया,प्रेम मद्देशिया, श्रतुनाथ,मन्टु यादव,मुन्नर यादव सुधाकर मिश्रा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ऑपरेशन सदर्न स्पीयर: अमेरिकी कार्रवाई में 3 नावें निशाना, 11 की मौत; ड्रग तस्करी पर बड़ा सैन्य अभियान

Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…

33 minutes ago

युवाओं के सपनों को पंख देगा Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan, 20 फरवरी को महराजगंज में वृहद ऋण शिविर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…

37 minutes ago

UP PCS Transfer: यूपी में 6 PCS अफसरों के तबादले, संजीव कुमार उपाध्याय बने नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

41 minutes ago

अग्निवीर भर्ती 2026: 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…

2 hours ago

महाराजगंज में डीआईजी एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण, होली-रमजान पर सख्त अलर्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…

2 hours ago