बीआरसी परिसर घुघली में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र ब्लाक कार्यकारिणी की बैठक
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ब्लाक इकाई घुघली के शिक्षामित्रों ने जिला कार्यकारिणी द्वारा बीते दिनों लिए गए निर्णय का कड़ा विरोध किया है। घुघली ब्लाक के सभी शिक्षामित्रों ने बीआरसी परिसर घुघली में बैठक कर जिला कार्यकारिणी के निर्णय का कड़ा विरोध कर पूर्व में निर्वाचित घुघली के सभी पदाधिकारियों पर एक स्वर से सहमति व्यक्त किया। शिक्षामित्रों ने जिला कमेटी के निर्णय को असंवैधानिक बताया। बैठक में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के ब्लाक अध्यक्ष उमेश चंद गुप्त ने ब्लाक के सभी उपस्थित शिक्षामित्रों का आभार व्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षामित्र की लड़ाई पिछले दो दशक से ईमानदारी पूर्वक लड़ रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि घुघली ब्लाक हमेशा शिक्षामित्र हित के लिए तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा। इस दौरान बैठक में सदरे आलम, राजेश सिंह, विनय तिवारी, केशव सिंह, साजिद अली, उमाशंकर शुक्ल, मनमोहन सिंह, अखिलेश उपाध्याय, बालकृष्ण तिवारी दीपू, रामायण प्रसाद, अजय पासवान, रविंद्र यादव, महेश गुप्त, रत्नेश, अशोक, अखिलेश उपाध्याय, अवनीत, फातिमा, बबीता, सुनीता, अनीता सहित तमाम शिक्षामित्र उपस्थित रहें।
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…
फोटो पीके मणिपुर में फिर भड़की आक्रोश की आग! दो मैतेई पुरुषों की हत्या के…
Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…