क्षेत्र में खुशी की लहर
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज थाना क्षेत्र ग्राम पैना निवासी शनिराज सिंह ने रुस्तम ए हिंद का खिताब जीत कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के जावरा में अंतरराज्यीय कुश्ती का आयोजन किया गया।, जिसमे जिला देवरिया, ग्राम पैना निवासी शनिराज सिंह का लगभग पांच राज्यों मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र राज्यो से आये पहलवानों के साथ कुश्ती हुआ।जिसमे पहली कुश्ती मध्यप्रदेश के दिव्यांशु से, दूसरी कुश्ती महाराष्ट्र के अभय से तथा तीसरी कुश्ती सेमीफाइनल के रूप में हरियाणा, व फाइनल गाजियाबाद के संदीप से हुआ । इस कुश्ती में शनिराज सिंह ने सभी पहलवानों को पटखनी देते हुए फाइनल में गाजियाबाद के संदीप को हराकर रुस्तम ए हिन्द का खिताब जीता।इस दौरान उन्होंने इस जीत का श्रेय अपने पूर्वजों, अपने गुरु महाबली सतपाल व माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि आपके लोगो के आशीर्वाद से ही यह सम्भव हुआ है।
उनके इस जीत से पूरे ग्राम वासियों व क्षेत्रवासियो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।उनके इस जीत पर राममिलन सिंह,जयप्रकाश सिंह,अशोक सिंह,श्रीराम यादव,सतपाल सिंह,सजंय सिंह,छेदी सिंह,मुन्नू सिंह,धनेश सिंह,चंद्रभूषण तिवारी, ईश्वरचन्द्र तिवारी, अशोक यादव,वीरेंद्र भारती, अटल सिंह,रिशू सिंह सहित आदि लोगो ने बधाई दी है।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…
परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…
अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…