शक्तिपीठ देवीपाटन को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने हेतु डीएम ने चिन्हित 50 एकड़ भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण

बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा)शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर को वैश्विक स्तर पर पर्यटन की दृष्टि से अलग पहचान दिलाए जाने की कवायद को और गति देने के लिए डीएम पवन अग्रवाल द्वारा शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के समीप चिन्हित 50 एकड़ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने सीरिया पहाड़ी नाला को भी गोमती रिवर प्रिंट की तर्ज पर विकसित किए जाने का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी 50 एकड़ भूमि के अधिग्रहण हेतु किसानों से वार्ता करते हुए सहमति के आधार पर अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने मकानों एवं पेड़ों का भी मूल्यांकन पीडब्ल्यूडी से कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करते हुए वैश्विक रूप से अलग पहचान दिलाया जाना शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है , सभी संबंधित विभाग प्राथमिकता के साथ दिए गए कार्यों को पूर्ण करें।

इसके उपरांत डीएम द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तहसील तुलसीपुर के नेवलगढ़ में इको टूरिज्म के लिए चिन्हित 10 एकड़ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया , उन्होंने सहमति के आधार पर अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया।

इसके उपरांत डीएम ने भारत नेपाल सीमा कोइलाबास के एसएसबी चेक पोस्ट पहुंचकर भारत नेपाल सीमा पर होने वाली गतिविधियों के संबध में कमांडेंट एसएसबी के साथ वृहद चर्चा। उन्होंने कहा की एसएसबी द्वारा सीमा पर सघन निगरानी करते हुए अवैध गतिविधियों जैसे लकड़ी कटान एवं मादक पदार्थ की तस्करी आदि पर कड़ाई से रोक लगाना सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान डीएम ने तहसील तुलसीपुर में चितौड़गढ़ बांध का भी निरीक्षण किया एवं चित्तौड़गढ़ बांध की डेसल्टिंग के लिए कार्ययोजना बनाए जाने का निर्देश दिया।

इस दौरान एडीएम न्यायिक प्रमोद कुमार,एसडीएम तुलसीपुर अभय सिंह,सहायक पर्यटन अधिकारी मनीष कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

2 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

6 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

7 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

7 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

7 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

7 hours ago