महिला का बाल काटने,मारने पीटने के आरोप में सात नामजद

दबंगो ने पहले महिला को मारा-पीटा फिर कैची से काट डाला बाल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा निवासिनी एक महिला ने बुधवार को पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया है कि उसकी शादी करीब पंद्रह वर्ष पूर्व गोरख से हुई थी जिससे उसे तीन बच्चे भी हैं उसने पति, ससुर,ननद, नन्दोई सहित कुल सात लोगों के खिलाफ बुरी तरह मारने -पीटने, कपड़ा फाड़ने, सिर का बाल काटने ,गाली देने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की थी,पुलिस ने पीड़िता की तहरीर का संज्ञान लेते हुए पति गोरख,प्रभु,लीलावती, रीमा,मुकेश,उपेंद्र कुमार,अंगिरा तथा अन्य के खिलाफ मुकदमा 31/24 अन्तर्गत धारा 147,323,342,354(ख),504,506 तथा 509आईपीसी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पीड़िता द्वारा थानाध्यक्ष को दिए तहरीर मे कहा गया है कि वह गत शनिवार को गावं के ही एक व्यक्ति के साथ रिश्तेदारी में गई थी और बुधवार को जब वापस आई तो देखते ही उक्त लोग मुझे मारने पीटने लगे,सिर के बाल भी काट दिए।पीड़िता ने थानाध्यक्ष से अनुरोध की है कि पति गोरख, ससुर प्रभु,लीलावती, रीना, अंगिरा,मुकेश, उपेंद्र तथा अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया जाय।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

2 hours ago

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

13 hours ago

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

13 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

13 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

13 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

14 hours ago