आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) पहले भी कई बार विवादित व भ्रष्टाचार के आरोपो से घिरे तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक के ऊपर जनपद मे, अवैधानिक तरीके से नियुक्ति करने पदोन्नति करने तथा सरकारी धन के अनर्गल भुगतान करने के लिए नव जागृत संस्थान द्वारा शिक्षा निदेशक को शिकायत की गई थी, जिसमें शिक्षा निदेशक द्वारा जांच कराने का आदेश जारी किया गया था। इसी क्रम में 4 फरवरी 2023 को अपर आयुक्त प्रशासन द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक के, खिलाफ जनपद स्तर के अधिकारियों की टीम गठित करके जांच कराने व 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।
शिकायती पत्र के अनुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनपद के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों व संस्कृत विद्यालयों में भारी धन उगाही कर, भ्रष्ट तरीके से विभागीय नियमों के विरुद्ध अर्हता विहीन लोगों की फर्जी नियुक्ति, पदोन्नति,विनियमतीकरण का कार्य किया जा रहा है। इनके अनैतिक कार्यों से सरकार की साख पर बट्टा लगाने के साथ ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर लूट पाट की जा रही है, जिससे जनपद के विद्यालयों का शैक्षणिक वातावरण खराब हो रहा है जो समाज के विरुद्ध है। पूर्व के कार्यस्थलों पर भी इनका भ्रष्टाचार का खेल चलता रहा है ये जहां भी रहे हैं अवैधानिक नियुक्ति, पदोन्नति, विद्यालयों पर अवैध कब्जे का अपना कारोबार चलाते रहे हैं। आजमगढ़ में आए अभी कुछ महीने ही हुए हैं, परन्तु इनके भ्रष्टाचार की गूंज पूरे जनपद और विभाग में है।
सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…
बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…
कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…
एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…