पुलिस की संवेदनशील पहल: मां से नाराज होकर घर छोड़ने निकले मासूम को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

सलेमपुर /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए सलेमपुर पुलिस ने शनिवार की सुबह एक 11 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवाया। यह बच्चा मां से नाराज होकर घर छोड़कर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र सलेमपुर के अंतर्गत नवलपुर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक पटेल एवं हेड कांस्टेबल रमेश कुमार सुबह लगभग 8 बजे ड्यूटी पर चौकी के समीप गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने सड़क किनारे एक किशोर को रोते हुए देखा।

पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम विशाल राय, निवासी लार थाना क्षेत्र के चनुकी मोड़ बताया। उसने कहा कि वह मां से नाराज होकर घर छोड़ने निकला है। पुलिस ने तत्काल बच्चे को शांत कराया, प्यार से समझाया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजनों से संपर्क किया।

कुछ देर बाद जब बच्चे की मां मौके पर पहुंची, तो चौकी प्रभारी ने दोनों को समझाया कि घर के छोटे-मोटे मतभेद हर परिवार में होते हैं, जिन्हें बातचीत और समझदारी से दूर किया जा सकता है। इसके बाद बच्चे को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने नवलपुर पुलिस की इस संवेदनशीलता और मानवता की सराहना की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बेकाबू तेज रफ्तार BMW कार फुटपाथ पर चढ़ी, तीन लोगों को कुचला; एक की मौके पर मौत, दो घायल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के बसंत कुंज इलाके में…

6 minutes ago

नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR दर्ज: सोनिया और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, छह और लोगों के नाम शामिल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया…

16 minutes ago

वर्षों से लंबित सुलभ शौचालय की समस्या खत्म—राहत की सांस ले रहे स्थानीय लोग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जिले में स्थित भिखमपुर रोड वार्ड न.6 का नाम अब सिर्फ दिक्कतों…

46 minutes ago

ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी अल्बनीज ने जोडी हेडन से रचाई शादी, 124 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

ऑस्ट्रेलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार (29 नवंबर 2025) को अपनी…

46 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: वेनेज़ुएला के ऊपर एयरस्पेस ‘पूरी तरह बंद’, क्या अमेरिका जंग की ओर बढ़ रहा है?

अमेरिका और वेनेज़ुएला के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति…

52 minutes ago

विस्तृत हिंदू पंचांग: शुभ मुहूर्त, योग, नक्षत्र और राहुकाल

दिन: रविवारस्थान-निरपेक्ष सामान्य भारतीय पंचांगतिथि, नक्षत्र, योग व करणतिथि: शुक्ल पक्ष दशमी – रात्रि 09:29…

9 hours ago